सरकार बनी तो नेपाल बनेगा हिदू राष्ट्र : पूर्व नरेश
पार्टी मजबूती के लिए आम लोगों के बीच पहुंच रहे पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र - सभी आम चुनावों में भाग लेगी हमारी पार्टी
महराजगंज : नेपाल में एक बार फिर अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र वीर विक्रम शाहदेव अपने महल से बाहर आम जनता के बीच जा रहे हैं। एक दशक पूर्व नेपाल में राजशाही खत्म होने के साथ ही नेपाल को गणतंत्र घोषित कर दिया गया। नेपाल को मिले हिदू राष्ट्र के दर्जे को भी समाप्त कर दिया गया। जिसके बाद से नेपाल में अपनी जनता के बीच लोकप्रिय बने रहने के लिए नेपाल के पूर्व नरेश ने एक पार्टी बनाई और उसका नाम राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी रखा। लेकिन शुरुआती समय में इस पार्टी को लोकप्रियता नहीं मिल सकी। जिससे माओवादियों ने नेपाल में प्रचंड के अगुवाई में नई सरकार का गठन कर लिया।
नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र वीर विक्रम शाहदेव एक बार फिर अपनी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए अब आम लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र बीते एक सप्ताह से नेपाल के रुपंदेही, कपिलवस्तु और नवल परासी जिले के दौरे पर हैं। वे लोगों के बीच जाकर अपनी पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान भी कर रहे हैं। पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र ने कहा कि नेपाल एक हिदू राष्ट्र देश रहा है, लेकिन कुछ देश विरोधी लोगों ने इस दर्जे को खत्म किया है। आने वाले सभी चुनावों में हमारी पार्टी पूरी तैयारी के साथ भाग लेगी। यदि हमारी पार्टी की नेपाल में सरकार बनी तो नेपाल को फिर एक बार हिदू राष्ट्र बनाया जाएगा।