Move to Jagran APP

दूरदर्शी सोच के नेता हैं मुलायम सिंह

पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह दूरदर्शी सोच के नेता हैं। वह जब देश के रक्षा मंत्रालय का पद संभाले तो त्वरित रूप से सरहद पर बलिदान जवानों के शव को राजकीय सम्मान के साथ घर पहुंचाने के लिए कानून बनवा दिए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 11:22 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 11:22 PM (IST)
दूरदर्शी सोच के नेता हैं मुलायम सिंह
दूरदर्शी सोच के नेता हैं मुलायम सिंह

महराजगंज: समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 वां जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। केक काटकर खुशी का इजहार करते हुए लंबी उम्र की कामना की गई।

loksabha election banner

पूर्व सांसद कुंवर अखिलेश सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह दूरदर्शी सोच के नेता हैं। वह जब देश के रक्षा मंत्रालय का पद संभाले तो त्वरित रूप से सरहद पर बलिदान जवानों के शव को राजकीय सम्मान के साथ घर पहुंचाने के लिए कानून बनवा दिए। जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने कहा कि मुलायम सिंह समाजवाद के एक मुक्कमल अध्याय हैं, जो निर्बल, पिछड़ों, असहायों और अल्पसंख्यक वर्ग के हक के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करते रहते हैं।

पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व विधायक कुंवर कौशल किशोर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद, पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, पूर्व जिलाध्यक्ष भाई रामलाल यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभु दयाल, चौहान, ध्यानेश्वर मणि त्रिपाठी, हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, दिलीप शुक्ला, अमीर खान, बिद्रेश कन्नौजिया, परशुराम निषाद, सुमन ओझा, दिलीप शुक्ला, रामललित मौर्या आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संघर्ष के प्रतीक हैं मुलायम सिंह फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ सपा नेता अमित चौबे के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में रक्तदान कर पार्टी के संरक्षक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 वां जन्मदिन मनाया। अमित चौबे ने कहा कि मुलायम सिंह यादव करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत होने के साथ ही संघर्ष के प्रतीक हैं। उन्होंने हमेशा गरीबों, असहायों, पीड़ितों की आवाज को बुलंद किया है। उन्होंने राजनीति को नई दिशा देकर प्रदेश व देश को विकास के पथ पर अग्रसर किया। आरिफ खान, राजन खान, राजू चौधरी, अमरनाथ साहनी, राकेश यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी रक्तदान कर सपा के राष्ट्रीय संरक्षक का जन्मदिन मनाया।

कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाया मुलायम सिंह का जन्मदिन

रविवार को पूर्व विधायक विनोद मणि तिवारी के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 82 वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और केक काटकर बधाई दी। पूर्व विधायक ने कहा कि नेताजी बचपन से ही संघर्षों से सामना करते हुए आगे बढ़े हैं। गौरीशंकर मालवीय, डा. रामनरायन चौरसिया, अशोक यादव ने भी संबोधित किया। जय प्रकाश लाल, सरजू यादव, अर्जुन शर्मा, नंदू पासवान, लाल बहादुर श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.