गन्ना मूल्य बकाया का हो भुगतान: भाकियू
महराजगंज: भारतीय किसान यूनियन की जिला मुख्यालय पर हुई पंचायत में किसानों के गन्ना मूल्य बकाया भुगतान का मुद्दा छाया रहा।
महराजगंज: भारतीय किसान यूनियन की जिला मुख्यालय पर हुई पंचायत में किसानों के गन्ना मूल्य बकाया भुगतान का मुद्दा छाया रहा।
बुधवार को हुई बैठक में सर्वप्रथम में पूर्व में बनी जिला कार्यकारिणी का गठन निरस्त करते हुए सुरेश चंद साहनी को जिला अध्यक्ष एवं श्रीरामअशीष को जिला महासचिव मनोनीत किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीवान चंद चौधरी ने कहा कि शासन-प्रशासन की लापरवाही के कारण किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।वे आíथक संकट से जूझ रहे हैं। किसानों का गन्ना मूल्य बकाया तत्काल भुगतान किया जाए।
प्रदेश उपाध्याक्ष रणजीत ¨सह, प्रदेश संगठनमंत्री जयराम चौधरी, मंडल अध्यक्ष सतीश चंद ओझा आदि पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्वांचल को सूखा घोषित किया जाए। वृद्ध, विधवा, विकलांग आदि पेंशनधारियों का पेंशन अविलंब खातों में भेजा जाए। विलंब होने पर भाकियू धरना को बाध्य होगी। बैठक में जगराम चौधरी, रामाकांत तिवारी, उमेश दुबे सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।