Move to Jagran APP

कुंडी से लटका मिला विवाहिता का शव

विवाहिता के भाई ने ससुराल पक्ष पर बहन की हत्या का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Apr 2020 12:42 AM (IST)Updated: Sat, 25 Apr 2020 06:09 AM (IST)
कुंडी से लटका मिला विवाहिता का शव
कुंडी से लटका मिला विवाहिता का शव

कुशीनगर: रामकोला थाना क्षेत्र के गांव अहिरटोली में एक 22 वर्षीय विवाहिता का शव शुक्रवार को उसके कमरे में छत की कुंडी से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। विवाहिता के भाई ने ससुराल पक्ष पर बहन की हत्या का आरोप लगाया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था।

loksabha election banner

उक्त गांव निवासी आदित्य यादव की पत्नी सोनम सुबह घरेलू कामकाज कर दोपहर में अपने कमरे में आराम करने गई। दो बजे के करीब ससुर बलदेव यादव ने सोनम का शव उसके कमरे में छत की कुंडी से लटका देखा। चौकीदार ने इसकी सूचना थाने व विवाहिता के मायके दी। कुछ ही देर में नायब तहसीलदार कप्तानगंज राधेश्याम उपाध्याय व प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इसी बीच पहुंचे विवाहिता के भाई शैलेंद्र व राजकुमार निवासी रधिया देवरिया थाना कोतवाली हाटा ने ससुराल पक्ष के लोगों पर बहन की हत्या का आरोप लगाया। बताया कि सोनम की शादी तीन साल पूर्व हुई थी। दोनों की एक बच्ची है। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए सोनम का उत्पीड़न करने लगे। पति आदित्य डेढ़ वर्ष पूर्व रोजगार के सिलसिले में दुबई चला गया तो उत्पीड़न और बढ़ गया। अभी कुछ दिन पहले ही इसे लेकर पंचायत हुई थी। प्रभारी निरीक्षक सिंह ने कहा कि तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.