Move to Jagran APP

आधुनिक विधि से खेती कर आय बढ़ाएं किसान: विधायक

हुए विविध कार्यक्रम 78 किसान सम्मानित सरकार की योजना का लाभ प्राप्त करें किसान सीडीओ

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Dec 2021 11:39 PM (IST)Updated: Thu, 23 Dec 2021 11:39 PM (IST)
आधुनिक विधि से खेती कर आय बढ़ाएं किसान: विधायक
आधुनिक विधि से खेती कर आय बढ़ाएं किसान: विधायक

जागरण संवाददाता, महराजगंज: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती गुरुवार को किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय किसान मेला, गोष्ठी, प्रदर्शनी का आयोजन नगर के लान में किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाए। कार्यक्रम में जिले में बेहतर व उन्नत खेती करने वाले कुल 78 किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि सिसवा के विधायक प्रेमसागर पटेल ने कहा कि किसान कृषि वैज्ञानिकों के बताए उपाय व सुझाव के प्रति जागरूक होकर कार्य करें, तो निश्चित रूप से ही उनके आय बढ़ने के साथ-साथ गांव, जनपद, प्रदेश व देश का विकास होगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्व. चौधरी चरण सिंह ने किसानों के सम्मान व हक के लिए अथक प्रयास किया। आज उन्हीं के सपने को साकार करने के लिए किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया है। सरकार किसानों के हित में अनेक योजनाएं चला रहीं है, किसा इसका लाभ प्राप्त करें। इसके पूर्व मुख्य अतिथि ने विभिन्न विभागों के स्टाल का निरीक्षण किया। कार्यक्रम में सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, उप कृषि निदेशक रामशिष्ट, जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी हिमांचल सोनकर आदि मौजूद रहे। इन किसानों को किया गया सम्मानित

: प्रगतिशील कृषकों में गन्ना विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य एवं पशुपालन विभाग द्वारा जिले के कुल 78 किसानों का चयन किया गया है। जिसमें गेहूं में देवेंद्र गोविद राव, गोवर्धन, भुवनेश्वर प्रसाद मिश्र, आसिम रईस, कुलदीप चौबे, इसरार अहमद, चंद्रदेव यादव , प्रेमचंद , नर्वदेश्वर पति त्रिपाठी, नदीमुद्दीन, नादिर अली, अमरदीप सिंह को प्रमाणपत्र व नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा पांच किसानों को घरौनी, फार्म मशीनरी बैंक के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिया गया। चौधरी चरण सिंह के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत

महराजगंज: समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई। इस दौरान चौ. चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके संघर्षों को याद किया और उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर जोर दिया। जिला उपाध्यक्ष अतुल पटेल ने कहा कि वर्तमान परिवेश में चौधरी चरण सिंह के जीवन मूल्यों को आत्मसात करने की जरूरत है। उन्होंने जीवंत पर्यंत किसान व खेतिहर मजदूरों को हक दिलाने के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीपति आजाद, पूर्व विधायक सुदामा प्रसाद, एजाज खान, दीनबंधु यादव, आद्या दुबे, जितेंद्र यादव, राजेश निषाद, विद्रेश कन्नौजिया, राममिलन गौड़, रामकृपाल वर्मा, उमेश मिश्रा, शैलेश श्रीवास्तव, रहमत अली, सतेंद्र प्रताप यादव, मनीष, बृजबिहारी च हीरालाल जख्मी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.