बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में महराजगंज को मिला प्रदेश में पहला स्थान
प्रदेश स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उत्तर प्रदेश डैसबोर्ड रैंकिग की जाती है। इसमें संस्थागत प्रसव गर्भावास्था के दौरान होने वाली जांच आपरेशन टीका एचआइवी जांच क्षय रोगी चिन्हीकरण सहित 14 बिदुओं पर प्रदेश स्तरीय मानीटिरिग कमेटी द्वारा समीक्षा की जाती है।
महराजगंज: बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने में महराजगंज जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। इस उपलब्धि से स्वास्थ्य विभाग गौरवान्वित है।
प्रदेश स्तर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उत्तर प्रदेश डैसबोर्ड रैंकिग की जाती है। इसमें संस्थागत प्रसव, गर्भावास्था के दौरान होने वाली जांच, आपरेशन, टीका, एचआइवी जांच, क्षय रोगी चिन्हीकरण सहित 14 बिदुओं पर प्रदेश स्तरीय मानीटिरिग कमेटी द्वारा समीक्षा की जाती है। महराजगंज ने इन चिन्हित बिदुओं पर प्रदेश में कंपोजिट रैंकिग में 0.77 फीसद अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। जबकि गोरखपुर तीसरे, देवरिया 23 वें तथा कुशीनगर 71 वें स्थान पर हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि महराजगंज जिले को प्रदेश में पहला स्थान मिलना बड़ी उपलब्धि है। यह चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, आशा, एएनएम के सामूहिक प्रयास का नतीजा है। सभी स्वास्थ्य कर्मी इसी तरह कार्य करते रहें और इस उपलब्धि को बरकरार रखें।
टीकाकरण में बेहतर कार्य करने वाली 38 आशा कार्यकर्ता होंगी पुरस्कृत
महराजगंज: जनपद में टीकाकरण में बेहतर कार्य करने वाली 38 आशा कार्यकर्ताओं को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा। जिला स्तर पर दो आशा और ब्लाक स्तर पर 36 आशा कार्यकर्ताओं का चयन किया गया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एके श्रीवास्तव ने बताया कि जिले स्तर पर चयनित आशा को तीन-तीन हजार रुपये पुरस्कार के रूप में दिए जाएंगें। जबकि ब्लाक स्तर पर चयनित प्रथम पुरस्कार एक हजार रुपये तथा द्वितीय व तृतीय पुरस्कार 500-500 सौ रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर महराजगंज की रेनू चौधरी और परतावल की शीतल को चुना गया है। इसी प्रकार सदर की सिधु, सीमा प्रजापति, सुनीता को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय चुना गया है। इसी प्रकार पनियरा में सरोज सिंह, गीता देवी, कौशिल्या देवी, मिठौरा की अनीता देवी, बेबी मिश्रा, नंदनी देवी, फरेंदा माधवी चौधरी, पुष्पा चौधरी, कौशिल्या देवी, परतावल की दिलावती देवी, सरस्वती देवी, गीता सिंह, निचलौल की मुन्नी देवी, अमरावती, ममता, लक्ष्मीपुर की मंजू, रीता यादव, शारदा चौरसिया, सिसवा की पूजा देवी, जीरा देवी, अंजू देवी, घुघली में कृष्णावती, कमला गुप्ता, इसरावती, रतनपुर में अंसुइया देवी, मंशा देवी, मंजू यादव, धानी की नीलम, निर्मला, शारदा, बृजमनगंज की सत्यभामा, पूनम, विमला को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के लिए चुना गया है।