आज निकलेगी मां बनैलिया मंदिर की शोभायात्रा
30वीं मूर्ति स्थापना दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित
महराजगंज: नगर स्थित विख्यात मां बनैलिया मंदिर का वार्षिकोत्सव हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर पिछले एक महीने से चल रही तैयारियां पूरी हो गईं हैं। आज नगर में मां बनैलिया की झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें नगर, ग्रामीण व नेपाली मुल्क की बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिरकत करेंगे। शोभायात्रा के स्वागत के लिए नगर में जगह-जगह तोरणद्वार बनाए जा रहे हैं, वहीं शुभकामनाओं के बैनर पोस्टर लगे हुए हैं। मां बनैलिया के 30वां वार्षिकोत्सव मनाने को लेकर श्रद्धालु काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। 20 जनवरी को मूर्ति स्थापना दिवस को एक त्योहार के रूप में सभी समुदाय के लोग मिलजुलकर मनाते हैं। नौतनवा वासियों के लिए यह दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन शहर के लोग मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से मां बनैलिया की पूजा-अर्चना करते हैं। श्रद्धालुओं ने मां बनैलिया को भोग लगाने के बाद मंदिर परिसर से श्रद्धालुओं की टोली मां बनैलिया की झांकी के साथ शोभायात्रा में तब्दील होकर नगर भ्रमण के लिए निकलती है। बनैलिया मंदिर सेवा सीमित के अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल ने बताया कि सुबह 10 बजे मंदिर परिसर से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जो पूरे नगर में भ्रमण कर मंदिर में वापस लौटेगी। जिसमें मां बनैलिया की झांकी, करतब पार्टी आदि शामिल रहेंगें। 21 जनवरी की शाम आठ बजे भगवती जागरण का आयोजन किया गया है। भक्ति गीतों के साथ युवाओं ने निकाला शोभायात्रा
महराजगंज: 20 जनवरी मां बनैलिया मंदिर के 30 वें मूर्ति स्थापना दिवस की पूर्व संध्या मंगलवार को मंदिर परिसर से युवाओं ने बाइक जुलूस निकाला। खनुआ तिराहा, गांधी चौक, जयहिद चौराहा, भगतसिंह चौक, हनुमान चौक, स्टेशन चौराहा, जनता चौक से वापस मंदिर लौटकर समाप्त हुआ। इस दौरान भक्ति गानों की धुन पर सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने जयजयकार के नारे लगाए। जिससे पूरा नगर भक्ति की रस में डूब गया। जुलूस की अगुवाई कर रहे अवधेश चौबे ने बताया कि हर साल बाइक जुलूस निकालकर लोगों को 20 जनवरी में निकलने वाली भव्य शोभायात्रा यात्रा का प्रचार प्रसार किया जाता है। उन्होंने बताया क्षेत्र के लिए बनैलिया मंदिर प्रमुख रूप से श्रद्धा व आस्था का केंद्र रहा है। जिसको हम सब मिलजुल कर पर्व के रूप में मनाते हैं। इस दौरान प्रिस पांडेय, आदर्श पांडेय, प्रिस सिंह राठौड़, नितेश मिश्र, राहुल दुबे, राजू पहलवान, विशाल गुरूंग, रिकू दुबे, राज जायसवाल, बिरजू मद्धेशिया, अभिषेक त्रिपाठी, यश जायसवाल, बाबी दुबे, विशाल आदि मौजूद रहे।