न्यायिक अधिकारियों को दिलाई गई शपथ
महराजगंज दीवानी न्यायालय में शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश संजय कुमार डे की ओर से न्यायिक अि
महराजगंज: दीवानी न्यायालय में शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश संजय कुमार डे की ओर से न्यायिक अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ दिलायी गई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नरेंद्र बहादुर प्रसाद, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम विशंभर प्रसाद, न्यायाधीश जगन्नाथ मिश्र, ललित नारायण झा, रामकिशोर, काशीनाथ गुप्ता, नीरज कुमार वक्शी, छांगुर राम, सत्यपाल सिंह प्रेमी, शरजिल खान, यशपाल वर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव गौरव प्रकाश के अलावा वैयक्तिक सहायक नरसिंह लाल श्रीवास्तव ने शपथ लिया। जनपद न्यायाधीश संजय कुमार डे के निर्देश पर दोपहर को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव गौरव प्रकाश ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। महिला बैरक में उपस्थित बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं के तत्काल निस्तारण की बात कहीं। इसके साथ ही लीगल एंड क्लीनिक का निरीक्षण किया। महिला बंदियों को निशुल्क विधिक सहायता पेश करने की बात कहीं। इसके साथ ही पुरुष बंदियों की समस्या सुन कर तत्काल सम्यक समाधान भी बताया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक एके सिंह, जेलर अरविद कुमार श्रीवास्तव डिप्टी जेलर एके सिंह मौजूद रहे।