घर में घुसे युवक को महिलाओं ने पीटा
महराजगंज स्थानीय नगर के एक वार्ड निवासी एक किशोरी के घर में घुसे एक युवक को महिलाआ
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 12:12 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 12:12 AM (IST)
महराजगंज: स्थानीय नगर के एक वार्ड निवासी एक किशोरी के घर में घुसे एक युवक को महिलाओं ने पकड़ लिया। उसके बाद महिलाओं ने घर के अंदर उसकी जमकर धुनाई करते हुए मारपीट कर सिर फोड़ दिया। जिसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़कर थाने लाई। नगर के एक वार्ड निवासी एक आशिक युवक का प्यार परवान चढ़ते ही कड़ाके की ठंड में करीब बारह बजे दूसरे वार्ड वार्ड निवासनी एक किशोरी के घर मे घुस गया। घर मे आशिक युवक को घुसने की भनक लगते ही परिवार की महिलाओं ने उसे पकड़ लिया। उसके बाद घर के अंदर उसकी धुनाई करते हुए पत्थर से मार सिर फोड़ दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आशिक युवक को कब्जे में लेकर थाने चली गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें