खेल-खेल में रस्सी का फंदा लगाकर झूला बालक, मौत
सूचना से गांव में कोहराम मच गया
By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Aug 2018 12:24 AM (IST)Updated: Fri, 10 Aug 2018 12:24 AM (IST)
महराजगंज:
कोल्हुई थाना क्षेत्र के ग्राम खड़खोड़ी में गुरुवार को 10 वर्षीय बालक ने खेल-खेल में फिल्मी स्टाइल में छत की कुंडी से रस्सी का फंदा लगाकर झूल गया। बच्चों के शोर मचाने पर परिजन फंदे से उतार कर उसे सिद्धार्थनगर जिला अस्पताल ले गए। हालात गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक उक्त गांव निवासी कलाम का 10 वर्षीय पुत्र मुहम्मद हसैन सुबह खेल रहा था, लेकिन फिर उसे अचानक फिल्म के तर्ज पर खेल खेलने की सूझी और रस्सी का फंदा लगा कर
झूल गया। बच्चों के शोर मचाने पर परिजन जबतक उसे फंदे से उतारते उसकी हालत गंभीर हो गई। लोग उसे लेकर अस्पताल के लिए भागे, लेकिन चिकित्सकों ने मृत्य घोषित कर दिया। मौत की सूचना से गांव में कोहराम मच गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें