Move to Jagran APP

चंडीगढ़ से जागृति यात्रा पहुंची नौतनवा, पुष्प वर्षा से किया गया स्वागत

पंजाब के चंडीगढ़ से निकली जागृति यात्रा बुधवार को नौतनवा कस्बे में पहुंची। सिंह गुरुद्वारा सभा द्वारा छपवा बाईपास पर अंतरराष्ट्रीय जागृति यात्रा का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 11:12 PM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 11:12 PM (IST)
चंडीगढ़ से जागृति यात्रा पहुंची नौतनवा, पुष्प वर्षा से किया गया स्वागत
चंडीगढ़ से जागृति यात्रा पहुंची नौतनवा, पुष्प वर्षा से किया गया स्वागत

महराजगंज: पंजाब के चंडीगढ़ से निकली जागृति यात्रा बुधवार को नौतनवा कस्बे में पहुंची। सिंह गुरुद्वारा सभा द्वारा छपवा बाईपास पर अंतरराष्ट्रीय जागृति यात्रा का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान सिख समुदाय के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और वाहे गुरुजी का खालसा वाहे गुरु की फतह की जयकारा लगाया। श्री गुरुनानक देव की 550 वें प्रकाश पर्व पर श्री गुरुनानक जागृति यात्रा चंडीगढ़ से शुरू होकर नौतनवा पहुंची। जागृति यात्रा में गुरदीप सिंह पंचप्यारे के अगुवाई में सबद कीर्तन के साथ नगर भ्रमण करते हुए गुरुद्वारा पहुंची, जहां लंगर छक अगले पड़ाव के लिये रवाना हो गए।

loksabha election banner

गुरुद्वारा सभा नौतनवा के अध्यक्ष परमजीत सिंह ने बताया कि सचखंड पालकी साहिब जत्था चंडीगढ़ द्वारा जागृति यात्रा काठमांडू नेपाल को जाएगी। वापसी में बुटवल, नेपालगंज, बहराइच, लखनऊ, उन्नाव, कानपुर, आगरा, दिल्ली, जालंधर से सुल्तानपुर लोधी पहुंचेगी। जहां पर 12 नवंबर को गुरुनानक देव की 550वीं जन्म शताब्दी धूमधाम से मनाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय जागृति यात्रा देश के सभी राज्यों में घूम-घूम कर विश्व शांति और गुरुनानक देव जी के संदेश को जन-जन तक पहुंचा रही है। अब तक उक्त यात्रा लगभग देश के ज्यादातर राज्यों का भ्रमण कर चुकी है। इस मौके पर रंजीत सिंह, गुरुचरण सिंह, सुरजीत सिंह, सतपाल सिंह एडवोकेट, रविद्र कौर, रंजीत कौर, बलजीत सिंह, जसबीर कौर, हनी सिंह, मन्नी सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.