Move to Jagran APP

गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगी महिला पीआरवी

महराजगंज गणतंत्र दिवस की परेड में इस बाद महिला पीआवी 112 को शामिल किया गया है। परेड के

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 12:09 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 12:09 AM (IST)
गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगी महिला पीआरवी
गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होगी महिला पीआरवी

महराजगंज: गणतंत्र दिवस की परेड में इस बाद महिला पीआवी 112 को शामिल किया गया है। परेड के दौरान पीआरवी पर तैनात महिला पुलिस गौरव व साहस को लोगों के सामने प्रस्तुत करेंगी। यह पहल यूपी डीजीपी की ओर से की गई। जिले में तीन महिला पीआरवी चल रही है।

loksabha election banner

महिला अपराधों के रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर दिसम्बर माह मे महिला पीआरवी का शुभारंभ हुआ था। जिले की

पीआरवी में 10 फीसद महिला पीआरवी के रूप में कार्य कर रही हैं। इतना ही नहीं, महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए रात में महिला एस्कोर्ट की भी पुलिस विभाग की ओर से व्यवस्था की गई है। शहर हो या ग्रामीण क्षेत्र, महिला पीआरवी की सुविधा का लाभ रात्रि दस बसे से सुबह छह बजे तक उठाया जा सकता है। जरूरत पड़ने पर पीड़ित महिला 112 नंबर पर काल मदद मांग सकती है। पीड़ित के आसपास जो भी महिला पीआरवी गश्त पर होगी वह पहुंचकर पीड़ित को सकुशल उसके गंतव्य तक पहुंचाएगी। पीड़ित के घर पहुंचने के बाद 112 मुख्यालय से कॉल कर पीड़ित से उसकी कुशल क्षेम भी पूछा जाता है। पीआरवी के प्रचार के लिए इस बार परेड में शामिल करने का निर्देश दिया गया है। पीआरवी में तैनात महिला पुलिसकर्मी परेड में शामिल होंगी। पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने कहा कि महिला पीआरवी महिला संबंधी प्रकरणों मे त्वरित सहायता प्रदान कर रही हैं। महिला पीआरवी पर नियुक्त पुरूष व महिला आरक्षियों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.