फुटबाल संघ के सचिव की गिरफ्तारी पर जताया रोष
महराजगंज के सचिव रामनक्षत्र गुप्ता ने कहा कि लखनऊ पुलिस ने लखनऊ के सचिव कन्हैया कुमार पर बेबुनियाद आरोप लगाकर उनकी गिरफ्तारी की गई है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Jul 2020 11:04 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 06:06 AM (IST)
महराजगंज: जिला फुटबाल संघ के सचिव रामनक्षत्र गुप्ता की अध्यक्षता में शुक्रवार को आकस्मिक बैठक कर लखनऊ फुटबाल संघ के सचिव की गिरफ्तारी पर रोष व्यक्त किया। महराजगंज के सचिव रामनक्षत्र गुप्ता ने कहा कि लखनऊ पुलिस ने लखनऊ के सचिव कन्हैया कुमार पर बेबुनियाद आरोप लगाकर उनकी गिरफ्तारी की गई है। यह कार्रवाई एक पक्षीय है। बैठक में रमेश जायसवाल, विनोद , द्वारिकानाथ, रवि नायक, प्रेम नायक, अशोक गुप्ता, आशीष गुप्ता, ऋषिकेश, रमेश सिंह, राजदेव, फसिउल हक,राजीव, उपेंद्र, पप्पू आदि लोग उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें