143 प्रवासियों के बीच बांटा खाद्यान्न
विभिन्न प्रदेशों से घर आए प्रवासियों में ग्राम प्रधान ने शासन द्वारा दिए जाने वाले राहत पैकेट का वितरण किया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 07:21 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 06:06 AM (IST)
महराजगंज: फरेंदा विकास खंड के ग्राम पंचायत फरेंदा खुर्द में ग्राम प्रधान शकुंतला गुप्ता ने सोमवार को बाहर से आए 143 प्रवासियों में खाद्यान्न वितरित किया गया। विभिन्न प्रदेशों से घर आए प्रवासियों में ग्राम प्रधान ने शासन द्वारा दिए जाने वाले राहत पैकेट का वितरण किया। ग्राम प्रधान ने कहा कि सरकार ने विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। इसका लाभ आम नागरिकों को मिल रहा है। इस अवसर पर लेखपाल उपेंद्र तिवारी, रामसरन गुप्ता, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, शत्रुंजय कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें