Move to Jagran APP

फर्जी कागजात के सहारे नेपाल जा रहा विदेशी गिरफ्तार

आठ जनवरी 2020 को समाप्त हो गई थी वीजा की अवधि संदेह के आधार पर पकड़ा गया ऑस्ट्रिया निवासी गरनोट केटजर

By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 12:03 AM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 12:03 AM (IST)
फर्जी कागजात के सहारे नेपाल जा रहा विदेशी गिरफ्तार
फर्जी कागजात के सहारे नेपाल जा रहा विदेशी गिरफ्तार

महराजगंज: फर्जी कागजात के सहारे भारत से नेपाल जा रहे आस्ट्रिया निवासी एक व्यक्ति को आव्रजन विभाग के अधिकारियों ने सोनौली सीमा पर शुक्रवार को हिरासत में लेकर पुलिस को सौंप दिया। आरोपित विदेशी नागरिक वीजा में छेड़छाड़ कर नेपाल जाने की फिराक में था। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

loksabha election banner

शुक्रवार को आव्रजन कार्यालय पर एक विदेशी नागरिक पहुंचा और बहुत ही जल्दबाजी में आव्रजन अधिकारियों से डिपार्चर के लिए आग्रह किया। अधिकारियों ने जब पासपोर्ट और वीजा की जांच की तो वीजा पर छेड़छाड़ का संदेह व्यक्त करते हुए रोक लिया। अधिकारियों ने बताया कि विदेशी नागरिक धोखे से नेपाल जाने की कोशिश कर रहा था। उसका वीजा आठ जनवरी 2020 को समाप्त हो गया था। जिसे युवक ने अप्रैल 2020 बना दिया था। पासपोर्ट पर आरोपित का नाम गरनोट केटजर निवासी ऑस्ट्रिया अंकित है। वह 21 अक्टूबर 2019 में नेपाल से भारत आया। भारत की यात्रा समाप्त कर 17 जनवरी को नेपाल जाने की फिराक में था।

प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि आव्रजन अधिकारी की तहरीर पर विदेशी नागरिक के खिलाफ 419, 420 आइपीसी व 14 विदेशी विधेयक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.