Move to Jagran APP

स्वस्थ शरीर में होता है स्वस्थ मस्तिष्क का विकास

नवजीवन ज्योति ने 15-10से मैच जीत लिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Dec 2019 11:38 PM (IST)Updated: Wed, 11 Dec 2019 06:06 AM (IST)
स्वस्थ शरीर में होता है स्वस्थ मस्तिष्क का विकास
स्वस्थ शरीर में होता है स्वस्थ मस्तिष्क का विकास

महराजगंज: खेल का जीवन में बड़ा महत्व है। खेल के बारे में सभी जानते हैं। खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है तथा शरीर स्वस्थ रहता है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है।

loksabha election banner

यह बातें शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कही। वे दुर्गावती देवी इंटर कालेज प्रयाग नगर भैंसा में आयोजित जनपद स्तरीय विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता उद्घाटन करने के बोल रहे थे। उद्घाटन मैच नवजीवन ज्योति पब्लिक स्कूल भैंसी व गुरुकुल शिक्षा निकेतन श्याम नगर भैंसी के बीच खेला गया, जिसमें नवजीवन ज्योति ने 15-10से मैच जीत लिया। इसके अलावा भीम राव आंबेडकर कन्या इंटर कालेज बरवा चमइनिया, शिव सरस्वती पोखरभिडा, श्री शिवजपत सिंह जनता इंटर कालेज भिटौली,वेद माता गायत्री पूर्व माध्यमिक विद्यालय मोहम्मदपुर, एसवी एम इंटर कालेज पुरैना की टीम पहले दिन के लीग मैच में विजयी रही।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि धीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, कार्यक्रम अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार राय, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीराम सिंह, जिलामंत्री विजय प्रताप सिंह, दीपचन्द त्रिपाठी, पूर्व प्रधानाचार्य त्रियुगी नारायण त्रिपाठी ने भी संबोधित किया।

पंचायत इंटर कालेज के प्रधानाचार्य विनोद कुमार सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य गोपीनाथ पटेल, प्रधानाचार्य चन्द्रभान मिश्र, आदित्यनाथ शुक्ल अवकाश प्राप्त शिक्षक लल्लन प्रसाद मिश्र, पवन कुमार पटेल, अनिल मणि त्रिपाठी, नित्यानंद मणि, मो तकसीम, कबड्डी संघ के अलीरजा, विवेक वर्मा, गोरख गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.