नगर पंचायत बनने से क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार
महराजगंज बृजमनगंज को नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर विधायक बजरंग बहादुर सिंह के प्रथम आगमन
महराजगंज: बृजमनगंज को नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर विधायक बजरंग बहादुर सिंह के प्रथम आगमन पर बुधवार को रेलवे स्टेशन रोड पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया। नगर में आगमन पर फुलमनहा में अमित पासवान व बबलू चौरसिया, सुखरामपुर में नन्हे सिंह, कोल्हुई तिराहे पर राकेश जायसवाल व आशीष जायसवाल, रेलवे स्टेशन चौराहे पर व्यापार मंडल संरक्षक दिलीप चौधरी और अध्यक्ष किशन जायसवाल ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि क्षेत्र का सर्वागीण विकास ही हमारी प्राथमिकताओं है। बृजमनगंज को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए काफी लंबे समय से प्रयास किया जा रहा था। नगर पंचायत बनने से नगरीय सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। कार्यक्रम का संचालन मधुर सिंह ने किया। इस अवसर पर आनंदनगर के नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, विवेका पांडेय, योगेंद्र यादव, राकेश जायसवाल, आशीष जायसवाल, हरिश्चंद्र सोनकर, चंदू सिंह, नन्हे सिंह, सौरभ जायसवाल, गणेश जायसवाल, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।