बुजुर्गों को गर्म कपड़े उपलब्ध कराने का निर्देश
बुधवार की शाम आधारशिला वृद्धाश्रम गनेशपुर का राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला देवी ने अचौक निरीक्षण किया। इस दौरान वृद्धों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।
By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Nov 2019 12:02 AM (IST)Updated: Thu, 21 Nov 2019 06:10 AM (IST)
महराजगंज: बुधवार की शाम आधारशिला वृद्धाश्रम गनेशपुर का राज्य महिला आयोग की सदस्य निर्मला देवी ने अचौक निरीक्षण किया। इस दौरान वृद्धों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। वृद्धाआश्रम पहुंचकर उन्होंने साफ सफाई, बिस्तर, भोजन सहित अन्य बिदुओं की जानकारी ली। कहा कि ठंड को देखते हुए गर्म कपड़ों की व्यवस्था की जाएगी। बुजुर्गों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मधु पांडेय, महिला थानाध्यक्ष कंचन राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें