Move to Jagran APP

गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव में उमड़े लोग

नौतनवा स्थित गुरुद्वारा परिसर से रविवार की सुबह गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में एक प्रभातफेरी निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में नगर के लोग शामिल हुए। प्रभातफेरी गुरुद्वारा से निकलकर जब नगर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए नगर पंचायत सोनौली में पहुंची तो वहां इसका पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 11:35 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 11:35 PM (IST)
गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव में उमड़े लोग
गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव में उमड़े लोग

महराजगंज: नौतनवा स्थित गुरुद्वारा परिसर से रविवार की सुबह गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में एक प्रभातफेरी निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में नगर के लोग शामिल हुए। प्रभातफेरी गुरुद्वारा से निकलकर जब नगर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए नगर पंचायत सोनौली में पहुंची तो वहां इसका पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव पर्व पर निकाली गई प्रभातफेरी जैसे ही सोनौली नगर में पहुंची समाजसेवी सुधीर त्रिपाठी के नेतृत्व में सड़क के दोनों किनारों पर खड़े सैकड़ों लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस अवसर नगर पंचायत कार्यालय पर एक लंगर का भी आयोजन किया गय। इस मौके पर शोभायात्रा में शामिल महिलाओं के समूह द्वारा गुरुवाणी का भी कीर्तन किया गया। इस मौके पर लक्की ¨सह, परमजीत ¨सह, रामानंद रौनियार, पप्पू ¨सह, आशुतोष त्रिपाठी, मुरारी मद्धेशिया, दीपक गौंड़, मुकेश जायसवाल, राजकुमार नायक, ¨पकू ¨सह, रंजीत ¨सह, सरदार विक्की ¨सह, सतनाम ¨सह, सभासद अमीर आलम, बेचन प्रसाद, प्रदीप नायक, व्यापार मंडल के अध्यक्ष बबलू ¨सह, अशर्फी लाल, राजेश मणि, सचिन त्रिपाठी, ताहिर सिद्दीकी, अमरेंद्र त्रिपाठी, मनोज रौनियार सहित बड़ी संख्या महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.