Move to Jagran APP

थारू समाज को मुख्यधारा से जोड़ेगा अमरकंटक विवि

थारू समाज के लोगों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना अमर अमरकंटक विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य है। समाज का जो छात्र कक्षा एक से लेकर उच शिक्षा तक की पढ़ाई करना चाहता है उसे हम निश्शुल्क शिक्षा देंगे। भारत सरकार ने आप सभी को शिक्षित करने के लिए जनजाति विश्वविद्यालय की स्थापना की है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Dec 2019 11:43 PM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 11:43 PM (IST)
थारू समाज को मुख्यधारा से जोड़ेगा अमरकंटक विवि
थारू समाज को मुख्यधारा से जोड़ेगा अमरकंटक विवि

महराजगंज: थारू समाज के लोगों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना अमर अमरकंटक विश्वविद्यालय का मुख्य उद्देश्य है। समाज का जो छात्र कक्षा एक से लेकर उच्च शिक्षा तक की पढ़ाई करना चाहता है, उसे हम निश्शुल्क शिक्षा देंगे। भारत सरकार ने आप सभी को शिक्षित करने के लिए जनजाति विश्वविद्यालय की स्थापना की है।

loksabha election banner

यह बातें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के कुलपति प्रोफेसर श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहीं। वह मंगलवार को जनपद के सदर विकास खंड के पूर्व माध्यमिक विद्यालय झुगवा परासखाड़ में थारू जनजाति के लोगों से सीधा संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देशभर में आदिवासी समाज की संस्कृति और सभ्यता व उनकी बोली का संग्रह करना भारत सरकार की योजना है। आपको प्रकृति ने बहुत कुछ दिया है। आपके अंदर वह हुनर है, जिसके बल पर आप राष्ट्रीय फलक पर अपने आप को स्थापित कर सकते हैं।प्रो.त्रिपाठी ने कहा कि हमारे विवि से अभी तक केवल मध्य, दक्षिण व पूर्वोत्तर भारत के लोग ही जुड़े हैं। उत्तर प्रदेश के विद्यार्थी खासकर थारू समाज के विद्यार्थी हमारे विश्वविद्यालय में नगण्य हैं। मैं आपको अपने विश्वविद्यालय से जोड़ने यहां आया हूं।

कार्यक्रम का संचालन जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सदर तहसीलदार मो. जसीम, खंड शिक्षाधिकारी ओमप्रकाश तिवारी, ग्राम प्रधान ओम प्रकाश वर्मा, डा.घनश्याम शर्मा, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय, डा.अमित उपाध्याय, डा. कृष्ण मुरारी सिंह आदि मौजूद रहे। झुगवा गांव का पैदल भ्रमण कर कुलपति प्रोफेसर त्रिपाठी उनकी संस्कृति व कलाकृतियों से रूबरू हुए। कुलपति को देख उत्साहित थारू समाज की महिलाओं ने उन्हें एक-एक कर अपनी बनाई हुई कलाकृतियां दिखाई और उनके साथ फोटो खिचवाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.