Move to Jagran APP

सजे चर्च, कल मनेगा क्रिसमस का पर्व

बुधवार को मनाए जाने वाले क्रिसमस पर्व को लेकर नौतनवा सिसवा फरेंदा आदि स्थानों पर चर्च को दुल्हन की तरह सजाया गया है। प्रभु यीशु के जन्मदिन के अवसर पर मनाए जाने वाले क्रिसमस पर्व पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। बचों को इस पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 11:17 PM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 06:09 AM (IST)
सजे चर्च, कल मनेगा क्रिसमस का पर्व
सजे चर्च, कल मनेगा क्रिसमस का पर्व

महराजगंज:बुधवार को मनाए जाने वाले क्रिसमस पर्व को लेकर नौतनवा, सिसवा, फरेंदा आदि स्थानों पर चर्च को दुल्हन की तरह सजाया गया है। प्रभु यीशु के जन्मदिन के अवसर पर मनाए जाने वाले क्रिसमस पर्व पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन होगा। बच्चों को इस पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है। सज धजकर आने वाले सेंटा क्लाज से उपहार लेने के लिए नन्हें-मुन्ने बच्चे तैयार बैठे हैं। क्रिसमस पर्व को देखते हुए स्थानीय सेंट जोसेफ स्कूल में सोमवार को विविध कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्कूल के प्रबंधक सीजे थामस व प्रिसिपल लिली थामस सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकों द्वारा केक काटकर क्रिसमस पर्व मनाया गया। सीजे थामस ने कहा कि क्रिसमस खुशी व उल्लास का पर्व है। सभी को मिलजुलकर इस पर्व को मनाना चाहिए। यह पर्व पूरी दुनिया में आस्था व विश्वास के साथ मनाया जाता है। सेंटा क्लाज से उपहार पाने के लिए बच्चे भी उत्साहित रहते हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.