Move to Jagran APP

इंडिया मार्क हैंडपंप खराब, पानी की किल्लत

महराजगंज: फरेंदा विकास खंड के अधिकतर गांवों में लगे इंडिया मार्क हैंडपंप खराब पड़े हैं। जो सही भी है

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 12:23 AM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 12:23 AM (IST)
इंडिया मार्क हैंडपंप खराब, पानी की किल्लत
इंडिया मार्क हैंडपंप खराब, पानी की किल्लत

महराजगंज: फरेंदा विकास खंड के अधिकतर गांवों में लगे इंडिया मार्क हैंडपंप खराब पड़े हैं। जो सही भी हैं वह दूषित जल उगल रहे हैं। जिससे ग्रामीणों में गंभीर बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई हैं। सरकार के लाख प्रयासों के बाद भी ग्रामीणों को शुद्ध पेय जल मुहैया नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण आम जनता दूषित जल पीने के लिए मजबूर है। सरकार द्वारा चलाई जा रही, अनेक कल्याणकारी योजनाओं में आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित जीवन जीने के लिए समय-समय पर अनेक पहल किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में क्षेत्र की जनता के लिए इंडिया मार्क हैंडपंप की व्यवस्था भी की गई है, लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण लोगों को दूषित जल पीने के लिए विवश होना पड़ रहा है। क्षेत्र के महदेवा, परसिया खुर्द, परसामहंथ, निरनाम पूर्वी, रतनपुर खुर्द, कम्हरियां खुर्द, परसाबेनी, पोखर¨भडा, मुजहना, पिपरा विशंभरपुर सहित अन्य गांवों में खराब पड़े अधिकांश हैंडपंपों को ठीक नही कराया जा सका है। खराब पड़े हैंडपंपों के मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने कई बार शिकायत भी किया, लेकिन खराब पड़े उन हैंडपंपों को ठीक नही कराया जा सका है। खंड विकास अधिकारी फरेंदा प्रदुम्न नरायन द्विवेदी ने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। जांच कराकर खराब पड़े हैंडपंपों को ठीक करा दिया जाएगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.