जीवन के लिए अनिवार्य हैं पेड़-पौधे
क्षेत्रीय प्राथमिक विद्यालय बिरैचा परिसर में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण हेतु दैनिक जागरण के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रहरी दिनेश गिरी उर्फ पेड़ बाबा ने पौधरोपण कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कहा कि पेड़ जीवन के लिए अनिवार्य है।
महराजगंज: क्षेत्रीय प्राथमिक विद्यालय बिरैचा परिसर में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण हेतु दैनिक जागरण के तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण प्रहरी दिनेश गिरी उर्फ पेड़ बाबा ने पौधरोपण कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए कहा कि पेड़ जीवन के लिए अनिवार्य है। पेड़ों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। इस अवसर पर पेड़ लगाते हुए पेड़ों के महत्व को जीवन का अनिवार्य अंग बताते हुए पर्यावरण मामलों के विशेषज्ञ एवं विद्यालय के शिक्षक डा. धन†जय मणि त्रिपाठी ने कहा कि दैनिक जागरण अपने सामाजिक सरोकारों के लिए समाज में जाना जाता है। पर्यावरण संरक्षण के लिए दैनिक जागरण की पौध लगाने की यह मुहिम निश्चित ही प्रेरणास्त्रोत बनकर समाज के अन्य लोगो को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करेगा। विद्यालय के प्रधानाध्यापक यशवीर कृष्ण त्रिपाठी ने कहा कि पेड़ इस धरती के लिए प्राण वायु देते है। इस मौके पर सुग्रीव, एसएम सी अध्यक्ष मोहन, अतुल कुमार मिश्र, रामगणेश यादव, बबलू यादव, तेतरा देवी, कुसुमावती देवी, लीलावती देवी आदि ने भी पौधरोपण किया।