नाबालिग लड़की से छेड़खानी, आरोपित पर मुकदमा
लड़की के विरोध करने पर आरोपित ने मारपीट कर घायल कर दिया।
महराजगंज: पनियरा थानाक्षेत्र के एक गांव में मनचले ने नाबालिग लड़की के साथ छेड़खानी कर दी। लड़की के विरोध करने पर आरोपित ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी। बुधवार की रात पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
महिला ने थाने में तहरीर दी कि उनकी नाबालिग बेटी 19 मई की शाम गांव के बाहर गई थी। गांव मेंरहने वाले युवक ने उसके साथ छेड़खानी करने लगा। लड़की के विरोध करने पर भी वह नहीं माना। गांव के लोग इस बीच जुट गए। आरोपित ने लड़की के साथ मारपीट शुरू कर दी। लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपित फरार हो गया। घर पहुंचकर किशोरी ने मामले की जानकारी अपनी मां को दी। गांव के लोगों ने पहले मामले को दबाने का प्रयास किया लेकिन आरोपित फिर से विवाद करने लगा। महिला ने थाने में तहरीर दी। एसओ पनियरा दिलीप शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपित शैलेंद्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना कर आरोपित की गिरफ्तारी की जाएगी।