Move to Jagran APP

लॉकडाउन में बढ़ेगी पुलिस की सख्ती

दो घंटे की छूट खत्म होते ही पहले की तरह होगी चेकिग

By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Apr 2020 11:23 PM (IST)Updated: Thu, 23 Apr 2020 11:23 PM (IST)
लॉकडाउन में बढ़ेगी पुलिस की सख्ती
लॉकडाउन में बढ़ेगी पुलिस की सख्ती

महराजगंज: आज लॉकडाउन के एक महीना पूरा हो गया। पुलिस की ओर से इसका सख्ती से पालन कराया गया। खरीदारी में बढ़ी समय की छूट ने पूरी व्यवस्था को बेपटरी कर दिया। लेकिन शुक्रवार से पुलिस पुराने तेवर में नजर आएंगी। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराया जाएगा। फिजिकल डिस्टेंसिग व बिना मास्क सड़कों पर चलने वालों के खिलाफ मुकदमे के साथ ही जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

prime article banner

बीते पांच दिनों से लॉकडाउन में छूट मिलते ही सड़कों का नजारा बदल गया था। नियम कानून व फिजिकल डिस्टेंसिग की परवाह किए बगैर लोग अपने-अपने घरों से बेफ्रिक होकर निकले लगे। सड़कों पर भीड़ बढ़ गई। दोपहर 12 बजे तक खरीदारी वाली छूट का पालन कराने में दो बज जाते थे। पांच दिनों के अंदर ही अचानक पूरे जिले की स्थिति बदलने लगी। लॉकडाउन का पालन कराने में पुलिस के पसीने छूटने लगे। जगह- जगह विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। सुबह से लेकर शाम तक एक सी स्थिति नजर आने लगी। जिसकी वजह से कोरोना संक्रमण के फैलने की आशंका बढ़ गई। गुरुवार को खरीदारी का समय सुबह छह से 10 बजे कर दिया गया। एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि शुक्रवार से पुलिस की सख्ती काफी बढ़ जाएगी। पहले की तरह चेकिग की जाएगी। लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई की जाएगी। मास्क व फिजिकल डिस्टेंसिग के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। एक महीने से लोग सब्र से काम ले रहे हैं, आगे भी इसे बनाए रखने की जरूरत है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.