मांग के अनुरूप नहीं मिल रही बिजली
24 घंटे विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए 52 मिलियन यूनिट बिजली की आवश्यकता है।
महराजगंज: जिले में बिजली व्यवस्था फिर चरमरा गई है। जनपद के साढ़े तीन लाख उपभोक्ताओं को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए 52 मिलियन यूनिट बिजली की आवश्यकता है। लेकिन महज 47 मिलियन यूनिट ही बिजली मिल रही है। जिसके उपभोक्ताओं को कटौली के साथ ही ओवरलोड होने के कारण फाल्ट का दंश झेलना पड़ रहा है। जिले में अवैध बालू का भंडारण जोरों पर
महराजगंज: जिले में खनन विभाग की लापरवाही के कारण सफेद बालू के काले कारोबारी अवैध तरीके से बालू का भंडारण करने में लगे हुए हैं। इन कारोबारियों पर कार्रवाई न होने से इनके हौसले बुलंद हैं। जिले में नदियों के घाट पर बालू का खनन बंद है। भंडारण के लिए भी विभाग ने मात्र एक लाइसेंस जारी किया है इसके बावजूद सैकड़ों स्थानों पर भालू का भंडारण किया गया है। धान में लगने वाले रोग से किसान परेशान
महराजगंज: फरेंदा तहसील क्षेत्र किसान इन दिनों धान की फसल में लगने वाले रोग व कीड़ों से परेशान हैं। किसानों की फसल पर कीड़ों का प्रकोप हो गया है। इन कीड़ों ने किसानों को परेशानी में डाल दिया है। कीड़ों पर बाजार में मिलने वाले कीटनाशकों का भी प्रभाव नहीं हो रहा है।
नपा में खराब पड़े हैंडपंप,
उपकरण चोरी
महराजगंज: आदर्श नगर पालिका में करीब दो दर्जन से अधिक इंडिया मार्क हैंडपंप खराब दशा में पड़े हैं।मरम्मत कराने की नगर पालिका सुधि नहीं ले रहा है। इस उदासीनता से नगरवासी पेयजल के लिए जलकल के पानी सप्लाई के भरोसे रहते हैं।नपा के कुल 25 वार्ड में सैकडों हैंडपंप लगे हैं। जिसमें अधिकतर अर्से से खराब होने के कारण हैंडपंपों में लगे कई उपकरण भी चोरी हो चुके हैं। तो कहीं सूख गए हैं जो शोपीस का कार्य कर रहे हैं। मार्ग गड्ढे में तब्दील, ग्रामीण मुश्किल में
महराजगंज: सिसवा ब्लाक के ग्राम सबया तिराहे से होकर खड्डा जाने वाला मार्ग की हालत खस्ताहाल है। इस मार्ग से होकर गुजरने वाले राहगीर खतरों से खेलकर यात्रा करने को विवश है। सड़क पर जलजमाव होने के कारण जगह-जगह गड्ढे बन गए है। जिससे आए दिन राहगीर गड्ढों में गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। यह सड़क महाराजगंज व कुशीनगर को जोड़ने के अलावा बिहार के दर्जनों गांव के लोगों के आवागमन का जरिया है। बिहार बार्डर से जुड़े होने के कारण यह मार्ग बिहार संपर्क मार्ग भी है।