सब्जी की खेती ने बद्री विशाल की बदली तकदीर
फरेंदा विकास खंड क्षेत्र के किसानों की खुशहाल जीवन का मजबूत आधार सब्जी की खेती बन गई है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान अब मौसमी सब्जियों से प्राप्त आय के सहारे उन्नत एवं खुशहाल जीवन यापन कर रहे हैं। फरेंदा खुर्द निवासी किसान बद्री विशाल लौकी आलू और बैंगन की खेती से मात्र एक वर्ष में लाखों की कमाई कर किसानों के लिए नजीर बन गए हैं। उनके पास दो एकड़ कृषि भूमि है।
महराजगंज: फरेंदा विकास खंड क्षेत्र के किसानों की खुशहाल जीवन का मजबूत आधार सब्जी की खेती बन गई है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान अब मौसमी सब्जियों से प्राप्त आय के सहारे उन्नत एवं खुशहाल जीवन यापन कर रहे हैं। फरेंदा खुर्द निवासी किसान बद्री विशाल लौकी, आलू और बैंगन की खेती से मात्र एक वर्ष में लाखों की कमाई कर किसानों के लिए नजीर बन गए हैं। उनके पास दो एकड़ कृषि भूमि है।
पूर्व में परिवार परंपरागत रूप से गेहूं एवं धान की फसल लगाते रहते थे, लेकिन उक्त फसल से अच्छी आय नहीं हो पाती थी। बद्री विशाल ने खेती में ही कुछ नया कर दिखाने की सोची। उसने 30 डिस्मिल खेत में प्रयोग के तौर पर लौकी लगाई। इसके साथ ही उसने उन्नत प्रजाति का बैगन भी अपने खेत में लगाया। वर्ष भर में वह अपने खेत से शुद्ध मुनाफा कमाया। अपनी मेहनत के परिणाम से उत्साहित बद्री विशाल बिना किसी संकोच के कहते हैं कि उन्नत तरीके से खेती कर लखपति बना जा सकता है, तो फिर मात्र दो तीन हजार की नौकरी के लिए घर परिवार को छोड़ परदेश में चक्कर लगाने की जरूरत क्या है। बद्री विशाल के इस पहल को क्षेत्र के शिवपूजन शेषनाथ, सुरेंद्र, नंदकुमार, लालजी, जितेंद्र, शंकर सहित अन्य किसानों ने अपनाकर अब अपनी खुद तकदीर लिख रहे हैं।