Move to Jagran APP

घर-घर मनी दिवाली, गूंजा जय श्रीराम

मठ-मंदिरों से लेकर घरों तक रामनाम संकीर्तन सुंदरकांड रामचरित मानस का हुआ पाठ

By JagranEdited By: Published: Wed, 05 Aug 2020 06:22 PM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 01:28 AM (IST)
घर-घर मनी दिवाली, गूंजा जय श्रीराम
घर-घर मनी दिवाली, गूंजा जय श्रीराम

महराजगंज: अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन को लेकर तराई में उत्सव का माहौल रहा। जन-जन आह्लादित रहे। हर चेहरे पर प्रफुलता छलक रहा है। मठ-मंदिरों से लेकर घरों तक रामनाम, संकीर्तन, सुंदरकांड, रामचरित मानस का अखंड पाठ हुआ। जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई। घर-घर दिवाली मनी। दीपों की रोशनी से गांव से लेकर शहर तक जगमग रहा। राम-नाम की गूंज से वातावरण राममय रहा। इस दरम्यान कई स्थानों पर लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया, वहीं पटाखे भी फोड़ें।

loksabha election banner

नगर के दुर्गा मंदिर, श्याम मंदिर में पूजन-अर्चन किया गया। संगीतमयी रामधुन से श्रद्धा की तट पर ऐसी बयार बही कि भक्त अनुभूतियों के सागर में गोता लगाते रहे। नगर के सक्सेना तिराहे पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। विधायक जयमंगल कन्नौजिया, भाजपा जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल, प्रदीप गौड़, गौतम तिवारी, अभिषेक श्रीवास्तव, गगन पटेल, राकेश अग्रहरी, संतोष ¨सघानिया आदि मौजूद रहे।

भाजपा के जिला महामंत्री ऋषि त्रिपाठी ने भी आज ही के दिन को गौरवशाली बताया। उन्होंने कहा कि मंदिर के शिलान्यास के साथ ही आज का दिन इतिहास में दर्ज हो गया है।

भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल के नेतृत्व में लोगों ने मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौरसिया, अभिषेक मिश्रा, जिला मंत्री रामसहाय, गौरव जायसवाल, संतोष, गुप्ता बैजनाथ पटेल, महेश चौरसिया, कुंदन ¨सह, निक्कू ¨सह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हनुमानगढ़ी चौराहे पर युवा वर्ग ने कीर्तन कर मिठाई वितरित किया। चौक स्थित बाबा गुरु गोरक्षनाथ मंदिर में अखंड रामायण का पाठ हुआ। इस दौरान बाबा त्यागीनाथ, जितेंद्र त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे। अभाविप के कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर जयश्री के नारे लगाते हुए पटाखे फोड़ें।

¨सदुरिया क्षेत्र के ग्राम सभा नरायनपुर में श्रीराम, लक्ष्मण व हनुमान की झांकी निकाली गई। इस दौरान भाजपा नेता धीरज पांडेय, मनीष गुप्ता, निपुर गुप्ता, महेंद्र, रवि प्रताप, गो¨वद आदि उपस्थित रहे। ¨सदुरिया चौराहे पर भाजपा नेता गो¨वद जायसवाल के नेतृत्व में लोगों को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त किया गया। भिटौली संवाददाता के अनुसार तुलसीपुर में लोगों ने हरि कीर्तन का आयोजन किया। इस दौरान आशीष, इन्द्र शुक्ल, सुशील, संतोष शुक्ल, धीरेंद्र शर्मा, खदेरु प्रजापति आदि मौजूद रहे। घुघली संवाददाता के अनुसार घुघली में हनुमान गढ़ी पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद गुप्त के नेतृत्व में हुनमानजी का पूजन-अर्चन कर लोगों में मिठाई बांटा गया। इस अवसर पर भाजपा नेता मनोज जासवाल, अजय जायसवाल, हेमंत गुप्ता, मान ¨सह, कृष्ण कुमार आदि उपस्थित रहे।

स्थानीय गुरु गोरक्षनाथ पीजी कालेज में अखंड रामायण पाठ व कीर्तन तथा भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक डा. राजेश ¨सह, वीरेंद्र ¨सह, कमलेश ¨सह, आकाश ¨सह, सुनील तिवारी, सेतभान ¨सह आदि लोग उपस्थित रहे। सुभाष चौक पर अमित मद्धेशिया ने अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया। पूर्णाहुति के बाद प्रसाद वितरण किया।

नौतनवा संवाददाता के अनुसार ¨हदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने नौतनवा के सिद्धपीठ माता बनैलिया मंदिर में अखंड रामचरितमानस, सुंदरकांड आदि कार्यक्रम आयोजित किया गया। ¨हदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष नर¨सह पांडेय ने बताया कि फिजिकल डिस्टें¨सग का ख्याल रखकर पूजा-अर्चन किया गया है।

आनंदनगर संवाददाता के अनुसार दुर्गा मंदिर समिति आनंदनगर द्वारा सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष परमात्मा अग्रहरि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। गोकुल वर्मा, मुकेश जायसवाल आदि ने सुंदरकांड पाठ किया जा रहा है। इस अवसर संदेश जायसवाल, अनूप मोदनवाल, अमन अग्रहरि, मनीष वर्मा, मथुरा वर्मा, लल्लू जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। रेवन्यू बार एसोसिएशन फरेंदा के पदाधिकारियों ने फरेंदा तहसील परिसर में आए लोगों व अधिवक्ताओं को मिष्ठान खिलाकर अयोध्या में हो रहे श्री राम मंदिर के भूमि पूजन पर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर अध्यक्ष हरिलाल राही, संजय राय, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, सतीश कुमार दुबे, रत्नेश कुमार उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने लोगों को दीपक बांटा। इस अवसर पर महेश लोहिया, अशोक विश्वकर्मा,अंजुला अग्रहरि, रवि ¨सह, गौरी यादव, ध्रुप ¨सह, टीएन पांडेय, विशाल वर्मा, पट्टू जायसवाल, विक्रांत अग्रहरि, शिवम जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

निचलौल संवाददाता के अनुसार नगर पंचायत निचलौल में भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गा अग्रहरी के नेतृत्व में मुख्य बाजार में कार्यकर्ताओं व व्यापारियों ने पटाखा फोड़ते हुए मिठाई बांटी। इस दौरान अनिल वर्मा, भोला वर्मा, संतोष अग्रहरी, मनीष, रवि आदि मौजूद रहे।

कोठीभार संवाददाता के अनुसार सिसवा कस्बे में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भगवान श्रीराम की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर पूजन करते हुए प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान रामनारायण जायसवाल, श्रीराम शाही, राकेश कुमार, विश्वजीत चौबे, प्रमोद चौरसिया, नीरज चौधरी, शिव रौनियार, अमरेन्द्र मल्ल आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में सिसवा कस्बा स्थित श्री प्राचीन काली मंदिर परिसर में रामायण पाठ का आयोजन किया गया। इस दौरान नरेंद्र भालोटिया, कन्हैया लाल शर्मा, रवि ¨सहानिया, अंकित लाठ, गोलू रुंगटा, विन्देश्वर मणि, अश्वनी रानियार, संतोष केशरी, विजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.