Move to Jagran APP

सपाइयों ने मनाया डिपल का जन्मदिन

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिपल यादव का जन्मदिन पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को महिला सशक्तीकरण के रूप में मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 12:44 AM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 12:44 AM (IST)
सपाइयों ने मनाया डिपल का जन्मदिन
सपाइयों ने मनाया डिपल का जन्मदिन

महराजगंज: कन्नौज की पूर्व सांसद व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिपल यादव का जन्मदिन पार्टी के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को महिला सशक्तीकरण के रूप में मनाया गया। जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने कहा कि डिपल यादव सही मायने में उपेक्षित महिलाओं की आवाज हैं। वह हर परिस्थितियों में महिलाओं के साथ खड़ी हैं। मीडिया प्रभारी महेंद्रानंद जायसवाल , निवर्तमान प्रदेश सचिव भाई रामलाल ने भी उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला सचिव राम मिलन गौड़ राहुल पांडेय, अमरजीत सहानी, परशुराम निषाद, आशुतोष शुक्ला, सूरज यादव, राजेश निषाद, कुंदन सिंह, राम समुझ यादव, लैलतुन निशा आदि लोग उपस्थित रहे।

loksabha election banner

आज मनेगा अभय अभियुदन का जन्मदिन, जिम्मेदारियां सौपी

भारतीय एकलव्य पार्टी के तत्वावधान में शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह 10 बजे से अभय अभियुदन साहब का जन्म दिन मनाया जाएगा। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष रामभवन गुप्ता ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता तन-मन से जुटें। इसके लिए जिम्मेदारियां भी सौप दी गई। सभी अपने जिम्मेदारी का ठीक से निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में पार्टी व मिशन की नीतियों को प्रचार-प्रसार करते रहें। ताकि पार्टी मजबूत हो सके। यह भी कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ता ही पार्टी को ऊँचाईयों पर ले जा सकते हैं। किसी भी दशा में पार्टी का कोई कार्यक्रम कमजोर न होने पाएं।

बैठक में बसंत सिंह निषाद, नंदलाल सिंह निषाद, भोला सिंह निषाद, भोला सिंह निषाद, रामसुभग निषाद, सुरेश सिंह निषाद आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.