हक के लिए रसोइयों ने भरी हुंकार
अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसोइया महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजवंशी शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को जिले की रसोइया कर्मियों ने जनपद मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना देकर आवाज बुलंद की।
महराजगंज: अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसोइया महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजवंशी शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को जिले की रसोइया कर्मियों ने जनपद मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना देकर आवाज बुलंद की।
प्रदेश उपाध्यक्ष राजवंशी शर्मा ने कहा कि प्रदेश की सरकार द्वारा अथक परिश्रम करने के बाद भी समय से रसोइयों का मानदेय नहीं मिल पा रहा है। जिससे वे भुखमरी के कगार पर हैं। यदि उत्तर प्रदेश की सरकार जल्द से जल्द मानदेय की भुगतान नहीं करती है तो हम आर-पार की लड़ाई लड़ने के लिए बाध्य होंगे।
जिलाध्यक्ष बिदू देवी एवं महासचिव सरस्वती देवी ने कहा कि हमरा मानदेय बहुत कम है। जिससे पालन करने में कठिनाई होती है। धरने को जवाहर कनौजिया, बिरन, छोटेलाल भारती, कमलावती देवी, शकुंतला देवी आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर भारती, छोटेलाल, सरस्वती देवी, कामना भारती, सोनमती आदि उपस्थित रहीं।