राम-भरत मिलाप का मंचन देख श्रद्धालु गदगद
श्रीराम को देखकर भरत खुशी के मारे गदगद हो गए और उन्हें गले लगाया। रामलीला मंच का उद्घाटन पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष त्रिभुवन वर्मा ने किया। ग्राम प्रधान व्यास तिवारी मारकंडेय यादव पूर्णमासीबृजेश पांडेय राजू चौहान इंद्रजीत चौधरी महेंद्र मणि ओम उपाध्याय शास्त्री मणि त्रिपाठी संगम पांडेय आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
महराजगंज: घुघली विकास खंड के मां देउरवा दुर्गा मंदिर परिसर में आदर्श रामलीला समिति ने पुरानी परंपरा का निर्वहन करते हुए भरत मिलाप और राज्याभिषेक लीला का मंचन किया। श्रीराम, लक्ष्मण, सीता,हनुमान सहित अपने वनवास को त्याग कर विभीषण के साथ अयोध्या नगरी पहुंच गए। हनुमान भरत को श्रीराम जी के आने की सूचना देते हैं।
श्रीराम को देखकर भरत खुशी के मारे गदगद हो गए और उन्हें गले लगाया। रामलीला मंच का उद्घाटन पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष त्रिभुवन वर्मा ने किया। ग्राम प्रधान व्यास तिवारी, मारकंडेय यादव, पूर्णमासी,बृजेश पांडेय ,राजू चौहान, इंद्रजीत चौधरी, महेंद्र मणि ,ओम उपाध्याय, शास्त्री मणि त्रिपाठी संगम पांडेय आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।