गन्ने की फसल की जांच करेगा विभाग
गन्ना विभाग ने किसानों को गन्ने की फसल को फाल आर्मी वर्म पेस्ट रोग से बचाने के लिए उसकी जांच करने का मन बनाया है। विभागीय जिम्मेदार पहले फसल को देख उस पर रोग के प्रभाव की स्थिति देखेंगे, इसके बाद उसके रोकथाम की दिशा में प्रभावी कदम उठाएंगे।
महराजगंज: गन्ना विभाग ने किसानों को गन्ने की फसल को फाल आर्मी वर्म पेस्ट रोग से बचाने के लिए उसकी जांच करने का मन बनाया है। विभागीय जिम्मेदार पहले फसल को देख उस पर रोग के प्रभाव की स्थिति देखेंगे, इसके बाद उसके रोकथाम की दिशा में प्रभावी कदम उठाएंगे।
कृषि प्रधान जिले में गन्ने के उत्पादन को बढ़ाने व फसल को रोग से बचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते हैं। हाल में तमिलनाडु में फाल आर्मी वर्म पेस्ट रोग से बर्बाद हुए गन्ने की फसल को देखते हुए शासन ने जिम्मेदारों को इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने का निर्देश दिया है। गन्ना विभाग के जिम्मेदार अब गन्ना किसानों की फसल को देखेंगे तथा यह सुनिश्चित करेंगे कि गन्ने की फसल सुरक्षित है। यदि उन्हें लगेगा कि फसल पर फाल आर्मी वर्म पेस्ट रोग कस असर है तो वह किसानों को उसके रोकथाम के लिए उठाए जाने वाले कदम की जानकारी देंगे। विभागीय कर्मियों को संबंधित क्षेत्र में इसकी जांच करने व किसानों को जागरूक करने का निर्देश जारी कर दिया गया है। रोग की वजह से जहां फसल की पत्तियां सूखती हैं ,वहीं उसकी बढ़ोत्तरी में भी बाधा आती है।
जिला गन्ना अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि जागरूकता से गन्ने की फसल व किसानों को लाभ मिलेगा। जिम्मेदार गन्ने की फसल की जांच करना सुनिश्चित करें , तथा किसानों को रोग से बचाव की जानकारी प्रदान करें।