लावारिस हाल में युवक का शव बरामद
इसकी मौत करीब एक सप्ताह पूर्व हुई है। शव के शिनाख्त के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 10:18 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 10:18 PM (IST)
महराजगंज : कोल्हुई थाना क्षेत्र के केशौली और जिगिनिहा के सिवान स्थित एक धान के खेत में रविवार को एक लावारिस शव की बरामदगी हुई है। खेत में मछली मारने गए ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को लेकर जांच में जुटी है। शव 90 फीसद तक सड़ चुका है। पुलिस शव के शिनाख्त का प्रयास कर रही है। मृतक ने नीला जींस और शर्ट पहने हैं। कोल्हुई थानाध्यक्ष रामसहाय चौहान ने बताया कि मृतक के शव को देखकर लगता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें