Move to Jagran APP

उद्योग मंच के जिलाध्यक्ष बने दयाराम जायसवाल

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को हुआ

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 11:27 PM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 11:27 PM (IST)
उद्योग मंच के जिलाध्यक्ष बने दयाराम जायसवाल
उद्योग मंच के जिलाध्यक्ष बने दयाराम जायसवाल

महराजगंज:

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को जिला मंत्री राजीव शर्मा के आवास पर हुई। बैठक में फ्रंटल संगठन उद्योग मंच के तहसील अध्यक्ष रहे दयाराम जायसवाल को सर्वसम्मति से उद्योग मंच का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल एवं संचालन नगर अध्यक्ष ई. रमेश चंद गुप्ता ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं प्रांतीय संयुक्त मंत्री सीताराम अग्रहरि ने कहा कि दयाराम जायसवाल के उद्योग मंच के जिलाध्यक्ष बनने से संगठन में गति आएगी और उद्योग क्षेत्र से भी व्यापारी हमारे संगठन से जुड़ेंगे, जिससे मजबूती मिलेगी। जिलाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल ने बधाई देते हुए संगठन के प्रति निष्ठावान व सक्रिय रहने पर बल दिया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सीताराम लोहिया, अशोक जोशी, ¨वध्याचल जायसवाल, सूरज खान, हरिशंकर जायसवाल, पशुपति मोदनवाल, दुर्गेश जायसवाल, बद्री प्रसाद अग्रहरि, ईश्वर जायसवाल, धर्मात्मा जायसवाल, अंजनी जायसवाल, जयप्रकाश, उमाशंकर, शिवजी तुरहा, प्रमोद जायसवाल, बच्चूलाल चौरसिया, विशाल जायसवाल, शिवा जी पटवा, ठाकुर अग्रहरि, शत्रुघ्न, रईस कुरेशी, अभिषेक जायसवाल सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.