267 ग्राम सोना के साथ दो गिरफ्तार
दोनों को सोना समेत हिरासत में ले लिया गया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 10:20 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 06:10 AM (IST)
सौनौली, महराजगंज : नेपाल के विराटनगर बार्डर के पास दो लोगों के पास दो करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का सोना बरामद हुआ है। पकड़े गए दोनों व्यक्ति नेपाल विराटनगर के ही निवासी हैं। जो साइकिल पर बैठकर सोना को भारतीय सीमा में ले जाने की फिराक में थे। मोरंग सशस्त्र पुलिस के एसपी तीर्थ पौडेल ने बताया कि श्यामल सेन गुप्ता व उसके एक सहयोगी को पॉलिश की गई धातु के साथ पकड़ा गया है। जो बाद में जांच करने पर सोना निकला। सोना को भारत ले जाने की कोशिश की जा रही थी। दोनों को सोना समेत हिरासत में ले लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें