पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव
महराजगंज स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरिया ब्रांच नहर से सटे ग्राम हरदी के पश्चिमी तरफ सिवान मे
महराजगंज: स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरिया ब्रांच नहर से सटे ग्राम हरदी के पश्चिमी तरफ सिवान में शुक्रवार की दोपहर करीब 12.30 बजे आम के पेड़ से लटकता व्यक्ति का शव बरामद हुआ। उसकी पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बसन्तपुर खुर्द निवासी दिनेश मिश्र (47) के रूप में हुई है। मृतक के छोटे भाई कमलेश मिश्र ने बताया कि उनके तीन भाइयों में दिनेश दूसरे नंबर के थे। वह बीते करीब दस वर्ष पहले अपने तीन बच्चों सहित परिवार को लेकर अलग रह रहे थे। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे चौराहे पर जाने की बात कहकर बाइक लेकर निकले हुए थे। काफी देर तक वापस नही लौटे। उसके बाद उनकी तलाश की जाने लगी। इसी बीच निचलौल थाना क्षेत्र के देवरिया ब्रांच नहर से सटे गांव हरदी के सिवान में आम की पेड़ से शव लटकने की सूचना मिली। घटनास्थल पर पहुंचकर शव को देखा गया तो मृतक की पहचान दिनेश मिश्र के रूप में हुई। दिनेश की मौत की सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी मंजू का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्राधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि शव को पेड़ से उतरवाकर कार्रवाई की जा रही है।