कांग्रेसियों ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर निकाली पदयात्रा
नगर में पदयात्रा निकाला। उसके बाद तहसील परिसर पहुंचें।
महराजगंज: किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजू कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए गुरुवार को नगर में पदयात्रा निकाला। उसके बाद तहसील परिसर पहुंचें। जहां उपजिलाधिकारी राम सजीवन मौर्य एवं क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार को संयुक्त रूप से चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजू कुमार गुप्ता ने कहा है कि जेएचवी शुगर मिल गडौरा पर बकाया गरीब किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान अतिशीघ्र कराया जाय। क्योंकि विधान सभा के तराई भाठ क्षेत्र और इंडो नेपाल बॉर्डर से सटे गरीब ग्रामीणों के बच्चों की पढ़ाई लिखाई, इलाज, बेटियों की शादी सहित अन्य कार्य गन्ने की खेती पर ही निर्भर होता है। वही दो वर्षों से गडौरा शुगर मिल बंद है। जिसके चलते अधिकतर किसानों का गन्ना खेत में ही सूख जा रहा है। किसानों के हित में मिल को चलाया जाए। नो स्कूल, नो फीस के तहत सभी विद्यालयों से छह महीने का फीस माफ कराया जाए। इस दौरान शिवप्रताप चौहान, ़फखरूद्दीन, रामवृक्ष गुप्ता, सुनील मद्देशिया, विनोद कुशवाहा, लोरिक यादव, भागीरथी, अफरोज, मुन्ना यादव आदि मौजूद रहे।