Move to Jagran APP

कांग्रेसियों ने धूम धाम से मनाया स्थापना दिवस

सोमवार को कांग्रेस पार्टी का 136 वां स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं ने धूम धाम से मनाया । जिलाध्यक्ष अवनीश पाल की अध्यक्षता में कार्यालय पर ध्वजारोहण हुआ। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने देश के सभी वर्गों के सम्मान एवं देश के उन्नति के लिए कार्य करने की शपथ ली।

By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Dec 2020 12:50 AM (IST)Updated: Tue, 29 Dec 2020 12:50 AM (IST)
कांग्रेसियों ने धूम धाम से मनाया स्थापना दिवस
कांग्रेसियों ने धूम धाम से मनाया स्थापना दिवस

महराजगंज: जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर सोमवार को कांग्रेस पार्टी का 136 वां स्थापना दिवस कार्यकर्ताओं ने धूम धाम से मनाया । जिलाध्यक्ष अवनीश पाल की अध्यक्षता में कार्यालय पर ध्वजारोहण हुआ। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने देश के सभी वर्गों के सम्मान एवं देश के उन्नति के लिए कार्य करने की शपथ ली। स्थापना दिवस पर आयोजित गोष्ठी में संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अवनीश पाल ने कहा कि जिस भावना से 28 दिसंबर 1885 में ए.ओ. ह्यूम ने कांग्रेस की स्थापना की थी। कांग्रेस नेतृत्व उस शानदार विरासत को अपने में समाहित किए हुए है। कांग्रेसियों को पंडित जवाहर लाल नेहरू जैसे राष्ट्र भक्त एवं प्रो. एस.एन. हार्डिकर जैसे विचारक के सिद्धांतों पर चलने को प्रेरित करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों ने देश के लिए बड़ी से बड़ी कुर्बानियां दी है। आज जातिवाद, सम्प्रदायवाद, क्षेत्रवाद व आतंकवाद विस्तार लेता दिख रहा है। इसके स्थायी समाधान की नींव कांग्रेस ने ही रखी थी। देश के अर्थव्यवस्था की नींव डाली, राष्ट्र को अंतरिक्ष युग में ले जाने तथा नदी घाटी परियोजना से लेकर औद्योगिक इकाइयों की स्थापना कांग्रेस के काल में हुई थी। प्रदेश सचिव इनायत खान, जहीर खान, विनोद तिवारी व रेनू गुप्ता ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। गोष्ठी के बाद यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रिजवान अहमद का पार्टी पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। जग्गू प्रसाद, आद्या प्रसाद खरवार, नवीन चंद्र त्रिपाठी, पूर्णमासी प्रसाद, राकेश कुमार गुप्ता, नूर आलम, विनोद सिंह, वीर वीराज, अभिमन्यू, रिजवान, हरिकेश बहादुर पटेल, सुभाष पटेल, सुशील धारिया, विजय कुमार अंगारा, सर्वेष तिवारी, कपिलदेव शुक्ला, दिलीप गहलौत, रामसूरत पटेल, आनंद कन्नौजिया, कामेश्वर पांडेय, श्याममोहन पासवान, अंबरीश शाही, अब्दुल गनी , शमीम अंसारी, अशोक मद्धेशिया आदि लोग मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली संदेश यात्रा

loksabha election banner

पनियरा कस्बा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संदेह पदयात्रा निकाली। इस पदयात्रा का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अवनीश पाल व शरदेंदु पांडेय ने की। इस दौरान जिलाध्यक्ष अवनीश पाल ने कहा कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है तो देश का विकास कर सकती है। पदयात्रा में देवेंद्र उपाध्याय, रेनू गुप्ता, जग्गू प्रसाद, दीप शाही, अभिमन्यु सिंह, शेषमणि गुप्ता , राजेंद्र यादव, अमरजीत निषाद आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.