पुल की रेलिग गायब, धंस गया एप्रोच
महराजगंज नौतनवा ब्लाक क्षेत्र से होकर बहने वाली डंडा नदी पर बने बदहाल पुलों पर किसी भी ि
महराजगंज: नौतनवा ब्लाक क्षेत्र से होकर बहने वाली डंडा नदी पर बने बदहाल पुलों पर किसी भी जिम्मेदार अधिकारी या जनप्रतिनिधियों की नजर नहीं है। जिससे ये पुल खतरनाक हो गए हैं। नौतनवा-शेखफरेंदा मार्ग पर डंडा नदी के रजिया घाट पर बने पुल की लोहे की रेलिग महीनों पहले चोर उठा ले गए। कैथवलिया उर्फ बरगदही से शेखफरेंदा गांव जाने वाले मार्ग के डंडा नदी की सहायक घाघरा नदी पर बना पुल का एप्रोच बीते बरसात के दिनों से धंसा पड़ा है।
ग्रामीणों ने बताया है कि करीब 10 वर्ष पहले डंडा नदी के रजिया घाट पर लोक निर्माण विभाग ने पुल बनवाया था। तब से पुल का हाल देखने कोई नहीं आया। कमोवेश यही स्थिति बरगदही-शेखफरेंदा गांव के बीच बने पुल का है। जिसे गन्ना विभाग ने करीब 10 वर्ष पहले बनाया गया। लेकिन उसके धंसे एप्रोच की सुधि लेने कोई नहीं आया। ग्रामीण राम जोखन, प्रहलाद साहनी, विश्वम्भर भारती, रामबेलास, ललित व करीम आदि ने पुलों की हालत दुरुस्त कराने की मांग की है।