Move to Jagran APP

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है भाजपा

भारतीय जनता पार्टी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तभी से महिला उत्पीड़न की घटनाओं में कमी आई है। सुरक्षा के साथ-साथ महिलाओं के हितों के ²ष्टिगत भी सरकार द्वारा योजनाएं संचालित की जा रही हैं। यह बातें नगर पालिका सभागार में मंगलवार को महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सीता राय ने कही। उन्होंने कहा कि मातृत्व वंदन योजना के तहत महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहेया कराने का प्रयास किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Nov 2018 11:55 PM (IST)Updated: Tue, 20 Nov 2018 11:55 PM (IST)
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है भाजपा
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है भाजपा

महराजगंज: भारतीय जनता पार्टी महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तभी से महिला उत्पीड़न की घटनाओं में कमी आई है। सुरक्षा के साथ-साथ महिलाओं के हितों के ²ष्टिगत भी सरकार द्वारा योजनाएं संचालित की जा रही हैं। यह बातें नगर पालिका सभागार में मंगलवार को महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष सीता राय ने कही। उन्होंने कहा कि मातृत्व वंदन योजना के तहत महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहेया कराने का प्रयास किया जा रहा है। महिलाएं उसका लाभ उठाएं। पार्टी से जुड़ी पदाधिकारी व कार्यकर्ता महिला हितों के ²ष्टिगत सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों का प्रचार-प्रसार किया जाए। जिलाध्यक्ष मधु पांडेय ने कहा कि लोकसभा चुनाव के ²ष्टिगत महिलाओं से घर-घर मिलकर भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार किया जाना चाहिए। जिले के 2078 बूथों पर अपना बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को सफल बनाना जरूरी है। प्रत्येक बूथ पर पांच सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं का गठन किया जाए। पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस कार्य को लेकर अभी से गंभीर रहें। इस दौरान महामंत्री प्रियंका त्रिपाठी,¨पकी सुल्तानिया, रीना जायसवाल, प्रियंका जायसवाल, अंजुला अग्रहरी, सुमित्रा भारती ,रंभा पांडे, रितिका सुल्तानिया, आंचल जायसवाल,लीलावती देवी, पुष्पावती देवी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।

loksabha election banner

----------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.