देश के स्वाभिमान के लिए भाजपा जरूरी: पंकज चौधरी
देश के स्वाभिमान के लिए भाजपा जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश नीति के कारण आज पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है। भाजपा ने गरीबों व किसानों के उत्थान को लेकर उल्लेखनीय कार्य किया है। विकास की रफ्तार को बढ़ाने के लिए मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाना होगा। यह बातें शुक्रवार को सांसद पंकज चौधरी ने सदरविधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में नए भारत का उदय हो रहा है। समाज में सुरक्षा का माहौल है हर वर्ग खुशहाल नजर आ रहा है।
महराजगंज: देश के स्वाभिमान के लिए भाजपा जरूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश नीति के कारण आज पूरी दुनिया भारत के साथ खड़ी है। भाजपा ने गरीबों व किसानों के उत्थान को लेकर उल्लेखनीय कार्य किया है। विकास की रफ्तार को बढ़ाने के लिए मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री बनाना होगा। यह बातें शुक्रवार को सांसद पंकज चौधरी ने सदरविधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में नए भारत का उदय हो रहा है। समाज में सुरक्षा का माहौल है, हर वर्ग खुशहाल नजर आ रहा है। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि भाजपा ने हर वर्ग को आवास, शौचालय, स्वास्थ्य, विद्युत व गैस कनेक्शन दिला उन्हें राहत देने का प्रयास किया है। पार्टी के कार्यों को देखकर आमजन का विश्वास प्रधानमंत्री व पार्टी के प्रति बढ़ा है। सरकार ने बिना जाति- वर्ग का भेद किए सबका साथ-सबका विकास के मंत्र पर कार्य किया। इस दौरान वरिष्?ठ भाजपा नेता ऋषि त्रिपाठी, छोटे लाल पटेल, ओम प्रकाश पटेल, राम हरख गुप्त, नरेंद्र खरवार, विरेन्दर लोहिया, सचिदानंद मौर्य, ओम प्रकाश जायसवाल, राजीव द्विवेदी, कृष्ण बिहारी लाल श्रीवास्तव, सुधाकर पटेल,अनिल कुमार दास, राजेन्द्र पटेल, जितेंद्र पटेल, कृष्ण चंद्र पटेल, अशोक विश्वकर्मा, भिखारी प्रसाद आदि मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप