Move to Jagran APP

भाजपा सरकार में देश प्रगति की ओर अग्रसर

महराजगंज: शुक्रवार को पंचायती एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री महेंद्र ¨सह का फरेंदा के छतरी चौराहे पर भाजप

By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Sep 2018 12:25 AM (IST)Updated: Sat, 22 Sep 2018 12:25 AM (IST)
भाजपा सरकार में देश प्रगति की ओर अग्रसर
भाजपा सरकार में देश प्रगति की ओर अग्रसर

महराजगंज: शुक्रवार को पंचायती एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री महेंद्र ¨सह का फरेंदा के छतरी चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अरूण शुक्ल, विधायक बजरंग बहादुर ¨सह के नेतृत्व में स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। स्वागत से अभिभूत महेंद्र ¨सह ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार आम जनता के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को चला रही है। जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है। भाजपा सरकार में देश प्रगति की ओर अग्रसर है। देश की जनता के लिए विभिन्न स्वास्थ्य योजनाएं चलाई जा रही हैं, उसका लाभ उन्हें लेना चाहिए। कोई भी लाभार्थी योजना से छूटे न इसके लिए कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लग जाएं । इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल, विवेका पांडेय, हरिश्चंद्र सोनकर, शैलेश पांडेय, डब्बू ¨सह, कमलेश शर्मा, आशीष जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कोल्हुई प्रतिनिधि के अनुसार नौतनवा कार्यक्रम में जा रहे । पंचायती एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री महेंद्र ¨सह का कार्यकर्ताओं ने कोल्हुई चौराहे पर फूल माला से लाद कर स्वागत किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.