दूसरी पत्नी को लाठी से पीटकर मार डाला
धरमौली निवासी चंद्रेश पुत्र लालमन की दो शादी हुई है। पहली पत्नी से उसका विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में लंबित है। पहली पत्नी तीन वर्ष से बच्चों के साथ पुराने मकान में रहती हैं। 30 दिसंबर 2019 को चंद्रेश ने नंदाभार गांव की रहने वाली प्रतिमा से दूसरी शादी की। सात माह बाद ही दंपती के बीच विवाद शुरू हो गया। दूसरी पत्नी प्रतिमा का आरोप था कि उसका पति अक्सर पहली पत्नी के पास भी चला जाता है।
महराजगंज: चौक थानाक्षेत्र के धरमौली गांव में आपसी विवाद में पति ने दूसरी पत्नी को लाठी से पीटकर मार डाला। हत्या की खबर पाकर पुलिस गांव में पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
धरमौली निवासी चंद्रेश पुत्र लालमन की दो शादी हुई है। पहली पत्नी से उसका विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट में लंबित है। पहली पत्नी तीन वर्ष से बच्चों के साथ पुराने मकान में रहती हैं। 30 दिसंबर 2019 को चंद्रेश ने नंदाभार गांव की रहने वाली प्रतिमा से दूसरी शादी की। सात माह बाद ही दंपती के बीच विवाद शुरू हो गया। दूसरी पत्नी प्रतिमा का आरोप था कि उसका पति अक्सर पहली पत्नी के पास भी चला जाता है। रविवार की सुबह आठ बजे दंपती के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ। चंद्रेश ने लाठी लेकर प्रतिमा को पीटना शुरू कर दिया। वह जान बचाने के लिए गांव में भागी। आरोपित उसे दौड़ा कर पीटता रहा,गांव का कोई भी व्यक्ति बीच बचाव के लिए आगे नहीं आया। इस दौरान प्रतिमा ने फोन पर पिता रामचंद्र को घटना की जानकारी दे दी। पति को यह बात नागवार लग गई। उसने सिर पर कई वार कर दिया। मौके पर प्रतिमा की मौत हो गई। प्रतिमा के पिता रामचंद्र की तहरीर पर चौक पुलिस ने आरोपित पति के खिलाफ दहेज हत्या व उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष धनवीर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यकतानुसार धारा बढ़ाई जाएगी।