कूड़े के ढेर से उठ रही दुर्गंध, ग्रामीण सांसत में
जिससे गंदगी फैली हुई हैं।
महराजगंज: धर्मपुर से पचरुखिया जाने वाली सड़क पर धर्मपुर चौराहे से सौ मीटर पचरुखिया रोड पर धीरज मद्धेशिया की दुकान के बगल में कूड़े का ढ़ेर लगा हैं। जिससे गंदगी फैली हुई हैं। गंदगी के ढ़ेर से बदबू आ रही और मक्खी-मच्छर लग रहे हैं। कूड़े कचरे के ढे़र पर लावारिस पशु व कुत्ते घूम रहे हैं। राहगीर अपने मुंह पर रूमाल या कपड़ा लगा कर आने जाने को विवश हैं। जीएम मार्ग पर जाने के लिए मुख्य रास्ता होने की वजह से इस पर दिनभर लोगों का आवागमन बना रहता है। सुबह के समय काफी संख्या में लोग टहलते भी हैं। ऐसे में कूड़े से उठ रहे दुर्गंध के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इतना ही नहीं लोगों को संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी सता रही है। इस मार्ग से सुबह टहलने जाने वाले संतोष मिश्र, आशीष शुक्ल, केदार शर्मा,एस के शुक्ल, सुरेंद्र अग्रहरि, नागर प्रजापति आदि ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की।