एंबुलेंस कर्मियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
न्यूनतम वेतन ओवरटाइम व बोनस की उठाई मांग
By JagranEdited By: Published: Wed, 21 Oct 2020 12:06 AM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 12:06 AM (IST)
महराजगंज: सेवा प्रदाता कंपनी न्यूनतम वेतनमान,चार घंटे की ओवरटाइम,
ग्रेच्युटी व बोनस की मांग से संबंधित वार्तालाप विफल होने पर एंबुलेंस कर्मियों ने प्रदेश यूनियन के अध्यक्ष हनुमान पांडेय के नेतृत्व में दो नवंबर से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आहुत बैठक के दौरान यूनियन के जिलाध्यक्ष अभिषेक चौरसिया ने बताया कि प्रदेश यूनियन ने सेवा प्रदाता कंपनी से मांग को लेकर कई बार वार्तालाप किया, मगर कंपनी में उपेक्षित किया जा रहा। जिला उपाध्यक्ष संतोष चौधरी, यशवंत सिंह, ब्लाक अध्यक्ष मन्नू चौधरी, सूर्यनारायण पांडेय,प्रियंका,सुदीप पांडेय, नीरज कुमार, अनिल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें