रसायन विभाग के प्रवक्ता बने अभिषेक
2016 में पीजीटी कर माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से डीएवी कालेज के लिए चयनित हुए।
By JagranEdited By: Published: Wed, 12 Aug 2020 05:21 PM (IST)Updated: Wed, 12 Aug 2020 05:21 PM (IST)
महराजगंज: घुघली क्षेत्र के ग्राम सभा पकड़ियार विशुनपुर निवासी अभिषेक पांडेय आयोग से चयनित होने के बाद स्थानीय डीएवी नारंग कालेज में रसायन विभाग के प्रवक्ता पद पर ज्वाइन किया है। शुरू से ही मेधावी रहे अभिषेक गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय से प्रारंभिक पढ़ाई करने के बाद कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण कर बीएससी व एमएससी रसायन विभाग से किया था। 2016 में पीजीटी कर माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से डीएवी कालेज के लिए चयनित हुए। इस सफलता का श्रेय अपने पिता उमेश पांडेय की प्रेरणा और गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें