धान क्रय केंद्रों पर किसानों का 94 करोड़ बकाया
188 क्रय केंद्रों पर 2.66 लाख एमटी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एक नवंबर से धान की खरीद शुरू हो गई है। विभाग के मुताबिक अब तक 192358 क्विंटल धान की खरीद हुई है। इसका किसानों को तीन अरब 73 करोड़ 17 लाख रुपये भुगतान होना था।
महराजगंज: धान बेचने के बाद किसानों को समय से भुगतान नहीं हो पा रहा है। जिले में विभिन्न एजेंसियों पर किसानों का 94 करोड़ रुपये बकाया है। इसके भुगतान के लिए किसान 15 दिनों से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
जिले के 188 क्रय केंद्रों पर 2.66 लाख एमटी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एक नवंबर से धान की खरीद शुरू हो गई है। विभाग के मुताबिक अब तक 192358 क्विंटल धान की खरीद हुई है। इसका किसानों को तीन अरब 73 करोड़ 17 लाख रुपये भुगतान होना था, जिसमें से अब तक दो अरब 76 करोड़ 43 लाख रुपये भुगतान किया जा सका। अभी भी 94 करोड़ 73 लाख रुपये का भुगतान नहीं हो सका है। क्रय केंद्र पनियरा पर आठ दिसंबर को 34 क्विंटल धान की तौल कराई गई है। बावजूद अभी तक रुपये नहीं मिले हैं। एमएमआइ का कहना है कि बैंक संबंधी दिक्कत हैं, जल्द ही खाते में रुपये पहुंच जाएगा। लेकिन एक माह से अधिक का समय बीत गया। अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हो सका। रोज बैंक से लेकर केंद्र तक का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
अम्बरीश तिवारी, कमासिन खुर्द धान क्रय केंद्र पनियरा पर 15 जनवरी को 36.40 क्विंटल और 17 जनवरी को 32.89 क्विंटल धान बेच गया है। लेकिन केंद्र प्रभारी ने अभी मुझसे अंगूठा नहीं लगवाया गया है। आज-कल कह कर दौड़ा रहे हैं। 15 फरवरी को बेटी की शादी है। पैसा समय से मिल जाता तो काम हो जाता।
शमशुद्दीन, बड़हरा बरईपार भारतीय खाद्य निगम की तरफ से भुगतान में विलंब के कारण किसानों के भुगतान की रफ्तार सुस्त है। पूर्वांचल बैंक अब बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक हो गया है।इसकी तकनीक समस्या दूर हो गई है। अब इस खाते से संबंधित किसानों का भुगतान भी किया जा है। धीरे-धीरे सभी किसानों के खाते में धनराशि पहुंच जाएगी।
अखिलेश कुमार सिंह, जिला खाद्य विपणन अधिकारी