852 भारतीय व 490 नेपाली नागरिक भेजे गए अपने वतन
जांच के बाद सभी नागरिक बसों से गृह जनपद के लिए रवाना हो गए।
By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Jun 2020 11:07 PM (IST)Updated: Thu, 04 Jun 2020 06:07 AM (IST)
महराजगंज: बुधवार को भारत व नेपाल के लोगों का अपने- अपने देश जाने का क्रम जारी रहा। भारत देश के 852 नागरिक लॉकडाउन से ही नेपाल के गुल्मी, नवलपरासी, काठमांडू, लुंबिनी, बुटवल में फंसे हुए थे। शाम को सोनौली बार्डर पर पहुंचने पर जांचोपरांत आव्रजन कार्यालय में उनका रजिस्ट्रेशन किया गया। जांच के बाद सभी नागरिक बसों से गृह जनपद के लिए रवाना हो गए। भारत के विभिन्न महानगरों कार्यरत 490 नेपाली नागरिक भी बुधवार की शाम अपने वतन भेजे गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें