810 भारतीय व 450 नेपाली नागरिकों को मिला अपने देश में प्रवेश
वहां सभी नागरिक बसों से गृह जनपद रवाना हो गए।
By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Jun 2020 11:39 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2020 06:13 AM (IST)
महराजगंज: भारत-नेपाल के दोनों सीमाओं पर गुरुवार को अपने-अपने देश जाने के लिए नागरिक पहुंचे। भारत देश के 810 नागरिक लॉकडाउन से ही नेपाल के गुल्मी, नवलपरासी, काठमांडू, लुंबिनी, बुटवल में फंसे हुए थे। शाम सोनौली बार्डर से जांचोपरांत आव्रजन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन किया गया। वहां सभी नागरिक बसों से गृह जनपद रवाना हो गए। भारत देश के विभिन्न जनपदों में कामगार 450 नेपाली नागरिकों को उनके देश में स्वास्थ्य जांच के बाद प्रवेश की अनुमति मिल गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें