जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे 500 खिलाड़ी
जिला युवा कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 21 अक्टूबर को एथलेटिक्स व वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जबकि 22 अक्टूबर को कुश्ती कबड्डी और भारोत्तोलन विधा की प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें से प्रत्येक विधा में विजयी खिलाड़ी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
महराजगंज: युवा कल्याण विभाग द्वारा ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता में सभी ब्लाकों से विजयी 500 खिलाड़ी अब जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में अपने मेधा का परचम लहरा मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुरक्षित करेंगे। इसके लिए खिलाड़ी जहां निरंतर अभ्यास कर रहे हैं, वहीं विभाग भी प्रतियोगिता की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटा है। प्रतियोगिता का आयोजन 21 व 22 अक्टूबर को जिला स्टेडियम में सुबह 10 बजे से होगा।
युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में 25 सितंबर से लेकर 12 अक्टूबर तक तिथिवार एथलेटिक्स, वालीबाल, कबड्डी, कुश्ती एवं भारोत्तोलन विधा में सभी आयु वर्ग पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई थी। विभिन्न विधा में करीब 500 खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ये खिलाड़ी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इसमें से विभिन्न विधा में विजयी खिलाड़ी मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
जिला युवा कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 21 अक्टूबर को एथलेटिक्स व वालीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जबकि 22 अक्टूबर को कुश्ती, कबड्डी और भारोत्तोलन विधा की प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें से प्रत्येक विधा में विजयी खिलाड़ी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
अमरत्व को प्रदान करने वाली है भागवत कथा
महराजगंज: वृंदावन धाम से पधारे कथा वाचक बालकृष्ण महाराज ने दुर्गा मंदिर आनंदनगर में भागवत कथा का शुभारंभ करते हुए कहा कि सूत जी बताते हैं कि जिस समय परीक्षित महाराज को सुखदेव भगवान कथा सुनाने बैठे थे। उसी समय स्वर्ग के देवता अमृत का कलश लेकर मौजूद हो गए। उन्होंने कहा कि परीक्षित यह अमृत राजा को पिला दीजिए और कथा अमृत हमको पिला दें । इसके लिए परीक्षित एवं सुखदेव भगवान दोनों ने अस्वीकार कर दिया। इस बात का आश्चर्य प्रसंग देवताओं ने ब्रह्मा जी को ब्रह्मालोक में जाकर सुनाया। ब्रह्मा जी ने तराजू बनाया और उस पर एक तरफ दुनिया के सत्कर्म एक तरफ रख दिया, वहीं दूसरी तरफ भागवत रख दिया। जिस पलड़े में भागवत रखा हुआ था वह पलड़ा भारी पड़ गया। गोकुल वर्मा, रामप्रताप पांडेय, सभासद मनोज जायसवाल, विशाल शुक्ला, अंकुर मिश्रा, दुर्गेश सैनी, गीता सैनी, मथुरा वर्मा, मुकेश जायसवाल, लल्लू जायसवाल आदि उपस्थित रहे।